Type Here to Get Search Results !

RRB ALP Application Status 2026 Link Active: Check Form Accepted ya Rejected Status (CEN 01/2026)

helpsarkariexam24 0

Railway RRB ALP Application Status 2026 link to check form accepted or rejected online

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 के 11,127 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। पात्र उम्मीदवार महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता देखकर ऑनलाइन आवेदन करें।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा सहायक लोको पायलट (ALP) के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती हेतु विस्तृत केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN No. 01/2026) जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय रेल के विभिन्न जोनों में कुल 11,127 पदों को भरा जाना निर्धारित किया गया है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथियों के भीतर केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।


Railway Recruitment Board (RRB)

RRB ALP 01/2026 Application Status 2026

www.sarkariexam24.com
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) आवेदन शुल्क (Application Fee)

० रोजगार समाचार में सांकेतिक सूचना की तिथि: 21.03.2026

० ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15.05.2026 (00:00 बजे)

० आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 14.06.2026 (23:59 बजे)

० आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16.06.2026 (23:59 बजे)

० फॉर्म संशोधन की तिथि (Modification Window): 17.06.2026 से 26.06.2026 (23:59 बजे तक)

० परीक्षा तिथि (Exam Date): आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख नहीं है (आरआरबी की वेबसाइट्स पर बाद में सूचित की जाएगी)


० सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (क्रम संख्या 2 में उल्लिखित श्रेणियों को छोड़कर): ₹500/- (प्रथम चरण CBT-1 में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर ₹400/- रिफंड किए जाए)

० एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक / महिला / ट्रांसजेंडर / अल्पसंख्यक वर्ग / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC): ₹250/- (प्रथम चरण CBT-1 में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर पूरा ₹250/- शुल्क रिफंड किया जाएगा)

० भुगतान का माध्यम (Payment Mode): केवल ऑनलाइन (इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से)

० फॉर्म संशोधन शुल्क: ₹250/- (प्रत्येक संशोधन अवसर के लिए, गैर-वापसी योग्य)

Post name (पोस्ट का नाम) कुल पदों की संख्या (Total number of posts)

० सहायक लोको पायलट (Assistant Loco Pilot - ALP)


11127
Age limit (आयु सीमा) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

० गणना की तिथि: 01.07.2026

० न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

० अधिकतम आयु: 30 वर्ष (उम्मीदवार की जन्म तिथि सामान्य/EWS वर्ग हेतु 02.07.1996 से 01.07.2008 के मध्य होनी चाहिए)

० अधिकतम आयु सीमा में छूट (नियमों के अनुसार):

० एससी / एसटी वर्ग: 5 वर्ष (जन्म सीमा: 02.07.1991 से पूर्व न हो)

० ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 3 वर्ष (जन्म सीमा: 02.07.1993 से पूर्व न हो)

० भूतपूर्व सैनिक (ExSM): सेवा अवधि घटाने के उपरांत (UR/EWS - 3 वर्ष, OBC-NCL - 6 वर्ष, SC/ST - 8 वर्ष)

० रेलवे कर्मचारी, एक्ट अप्रेंटिस एवं अन्य श्रेणियां: आधिकारिक अधिसूचना के पैरा 5.1 में उल्लिखित नियमों के अनुसार।


० उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी अनिवार्य है:

० मान्यता प्राप्त NCVT/SCVT संस्थान से संबंधित ट्रेड में मैट्रिकुलेशन / SSLC के साथ ITI (ट्रेड: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक रेडियो एवं टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर एवं कॉइल वाइंडर, मैकेनिक डीजल, हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन एवं एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक)।

० अथवा उपर्युक्त ट्रेडों में मैट्रिकुलेशन / SSLC के साथ कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिसशिप (CCAA)।

० अथवा ITI के स्थान पर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा (या इन इंजीनियरिंग शाखाओं का कोई संयोजन)।

० नोट: इंजीनियरिंग डिप्लोमा के स्थान पर संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में डिग्री (Degree in Engineering) भी स्वीकार्य है।

० निर्धारित योग्यता के अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं हैं।

श्रेणी अनुसार पद विवरण (Category-Wise Vacancy Details)
सामान्य (UR) 4860
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) 2598
अनुसूचित जाति (SC) 1746
अनुसूचित जनजाति (ST) 919
ईडब्ल्यूएस (EWS) 1004
कुल पद (Total)
11127
शारीरिक परीक्षण विवरण (Physical Test Details - PST / PET)

० इस पद के लिए कोई शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET/PST जैसे दौड़, सीना, हाई जंप आदि) लागू नहीं है।

० विशेष चिकित्सा मानक (Medical Standard A-1): उम्मीदवार का शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना और दृष्टि मानक (A-1) पूर्ण करना अनिवार्य है:

० दूर दृष्टि (Distant Vision): बिना चश्मे के 6/6, 6/6 (Fogging Test सहित, +2D स्वीकार्य नहीं)

० निकट दृष्टि (Near Vision): बिना चश्मे के Sn: 0.6, 0.6

० कलर विजन, बाइनोकुलर विजन, फील्ड ऑफ विजन, नाइट विजन, मेसोपिक विजन टेस्ट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

० लेसिक (LASIK) सर्जरी या कोई अन्य रिफ्रैक्टिव आई सर्जरी कराए हुए अभ्यर्थी इस पद के लिए अपात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज और अपलोड विवरण (Required Documents & Upload Specifications)

० लाइव फोटो (Live Photo Capturing): कोई पुरानी/प्री-एग्जिस्टिंग फोटो अपलोड नहीं करनी है। आवेदन करते समय वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर की जाएगी (सफेद रंग के अतिरिक्त गहरे रंग के कपड़े, सीधा चेहरा, बिना चश्मे, टोपी या मास्क के)।

० उम्मीदवार के हस्ताक्षर (Scanned Signature):

० केवल सफेद कागज पर काली स्याही के पेन से रनिंग हैंडराइटिंग (Cursive) में किए गए हस्ताक्षर मान्य होंगे। (कैपिटल/ब्लॉक अक्षरों में किए गए हस्ताक्षर अस्वीकार्य हैं)

० फॉर्मेट: JPG/JPEG - 30 KB से 49 KB के बीच

० न्यूनतम रेजोल्यूशन: 100 DPI (न्यूनतम डाइमेंशन: 140 pixels width x 60 pixels height)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

० प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) - स्क्रीनिंग टेस्ट (75 प्रश्न, 60 मिनट)

० द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) - भाग-A (100 प्रश्न, 90 मिनट) एवं भाग-B (ट्रेड टेस्ट: 75 प्रश्न, 60 मिनट, न्यूनतम अहर्ता 35%)

० कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) - (CBT-2 के भाग-A में मेरिट के आधार पर 8 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा)

० दस्तावेज सत्यापन (Document Verification - DV) - (CBT-2 भाग-A के 50% वेटेज और CBAT के 50% वेटेज के संयुक्त स्कोर के आधार पर)

० विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination - A-1 श्रेणी)

आवेदन की प्रक्रिया (How to Apply)

० आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

० "Create an Account" विकल्प पर जाकर अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व आवश्यक व्यक्तिगत विवरण दर्ज करके खाता बनाएं।

खाता बनाने के उपरांत अपने क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन करें।

० आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, तकनीकी जानकारी तथा आरआरबी व रेलवे जोन की प्राथमिकता दर्ज करें।

० सिस्टम के निर्देशों के अनुसार वेबकैम/फ्रंट कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर करें और निर्धारित प्रारूप में रनिंग हैंडराइटिंग हस्ताक्षर (तथा एससी/एसटी होने पर जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करें।

० नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

० भरे हुए फॉर्म की पुनः जांच करें, उसे अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ हेतु पुष्टिकरण पेज का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

महत्पूर्ण लिंक (Important Links)
आवेदन की स्थिति देखें (Check Application Status) click here
ऑनलाइन सुधार/संपादन फ़ॉर्म (Online Correction/Edit Form) click here
ऑनलाइन आवेदन (Apply online) apply online
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification) download official notification
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) click here
Whatsapp क्लिक करे।
YouTube क्लिक करे।
Instagram क्लिक करे।
FaceBook क्लिक करे।
Teligram क्लिक करे।
FAQ

Q1: RRB ALP भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14.06.2026 (रात्रि 23:59 बजे तक) है तथा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 16.06.2026 है।

Q2: इस भर्ती के लिए कुल कितने पद हैं और निर्धारित आयु सीमा क्या है?

उत्तर: इस भर्ती में कुल 11,127 पद अधिसूचित किए गए हैं। आयु सीमा 01.07.2026 के अनुसार 18 से 30 वर्ष रखी गई है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है)।

Q3: क्या इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क माफ है?

उत्तर: किसी भी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से माफ नहीं है; यद्यपि एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक तथा ईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रियायती शुल्क ₹250/- रखा गया है, जो सीबीटी-1 परीक्षा में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर वापस कर दिया जाएगा।


सरकारी नौकरी की नवीनतम अपडेट्स, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए हमारे पेज को बुकमार्क करें और नियमित रूप से विज़िट करते रहे


Post a Comment

0 Comments