संछिप्त जानकारी - Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026: मैट्रिक पास छात्रों को मिलेगा ₹8,000 से ₹10,000 तक का लाभ, जानें आवेदन प्रक्रिया!
क्या आपने वर्ष 2026 में बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और आप ₹8,000 से लेकर ₹10,000 तक की प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के इच्छुक हैं? यदि हाँ, तो आपके लिए खुशखबरी है! बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के तहत योग्य उम्मीदवार 25 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यदि आप Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 के लिए घर बैठे आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। हमने यहाँ आवेदन की पूरी प्रक्रिया, पात्रता (Eligibility) और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में संपूर्ण विवरण प्रदान किया है, ताकि आप बिना किसी त्रुटि के अपनी छात्रवृत्ति के लिए सफलतापूर्वक फॉर्म भर सकेंगें।
| Bihar Board 10th/12th Pass Scholarship 2026-27: मैट्रिक व इंटर पास स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू। Bihar Board PatnaSarkariExam24.com | New Global Cyber Cafe |
|||
|---|---|---|---|
| महत्वपूर्ण तारीखें | आवेदन शुल्क | ||
| ० ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 मई 2026 ० ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: अभी विभाग द्वारा तय नहीं किया गया है। |
० सामान्य (General) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹000/- ० अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PH) 000/- |
||
| Bihar Board 10th/12th Pass Scholarship 2026 : आयु सीमा | Bihar Board 10th/12th Pass Scholarship 2026 : योग्यता | ||
| ० न्यूनतम आयु: विभाग के नियमानुसार ० अधिकतम आयु: विभाग के नियमानुसार नोट: अभ्यर्थियों की आयु सीमा एवं अन्य पात्रता संबंधी सभी नियम बिहार विद्याल पटना, समिति द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे। |
० जो भी छात्र/ छात्राओं ने अपनी पढाई 10th / 12th बिहार बोर्ड से किया है 2026 में |
||
| Bihar Board 10th/12th Pass Scholarship 2026 | |||
| Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 | |||
| योजना का नाम | पात्रता मानदंड (परीक्षा और श्रेणी) | लाभार्थी कोटि | प्रोत्साहन राशि |
| मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना | मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण | सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग (BC-2) की छात्राएं | ₹ 10,000/ |
| मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना | मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण | सामान्य वर्ग के छात्र (जिनकी पारिवारिक आय ₹1.50 लाख तक हो) | ₹ 10,000/- |
| मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना | मैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण | अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र/छात्राएं | प्रथम श्रेणी: ₹ 10,000/- द्वितीय श्रेणी: ₹ 8,000/- |
| मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना | मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण | पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राएं | ₹ 10,000/- |
| मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (अल्पसंख्यक) | मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण | अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राएं | ₹ 10,000/- |
| Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 | |||
| योजना का नाम | पात्रता मानदंड (परीक्षा और श्रेणी) | लाभार्थी कोटि | प्रोत्साहन राशि |
| मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना (इंटरमीडिएट) | इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण | अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) की छात्राएं | प्रथम श्रेणी: ₹ 15,000/- द्वितीय श्रेणी: ₹ 10,000/- |
| आवेदन प्रक्रिया | बैंक खाते और आधार सीडिंग संबंधी अनिवार्य शर्तें | ||
| योग्य लाभुकों को निर्देशित किया जाता है कि वे एन.आई.सी (NIC) द्वारा विकसित आधिकारिक पोर्टल www.medhasoft.bihar.gov.in पर ही ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) निम्नवत है: | शिक्षा विभाग यह स्पष्ट करता है कि प्रोत्साहन राशि का अंतरण केवल DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाएगा। भुगतान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित शर्तों का अनुपालन अनिवार्य है: व्यक्तिगत खाता: बैंक खाता अनिवार्य रूप से पात्र छात्र या छात्रा के अपने नाम पर संचालित होना चाहिए। संयुक्त खाता (Joint Account) किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। बैंक की अवस्थिति: लाभार्थी का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक अथवा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बिहार में अवस्थित किसी शाखा में होना चाहिए। आधार सीडिंग की अनिवार्यता (Aadhaar Seeding): लाभुकों को सूचित किया जाता है कि केवल बैंक खाता आधार से लिंक (Link) होना पर्याप्त नहीं है। भुगतान हेतु बैंक खाते का NPCI (National Payments Corporation of India) से Seeded होना अनिवार्य है। आधार सीडिंग न होने की स्थिति में DBT के माध्यम से भुगतान संभव नहीं हो सकेगा। |
||
| तकनीकी सहायता और संपर्क विवरण | महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं मानक संचालन निर्देश | ||
| किसी भी प्रकार की तकनीकी विसंगति अथवा आवेदन में होने वाली कठिनाई के समाधान हेतु, लाभुक शिक्षा विभाग के आधिकारिक हेल्पलाइन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं: हेल्पलाइन मोबाइल संख्या: 8986294256, 9534547098, 8298406704 आधिकारिक ईमेल: mkuyinter2022@gmail.com पर्यवेक्षण प्राधिकारी: उक्त योजना का कार्यान्वयन एवं संचालन निदेशक, प्राथमिक शिक्षा-सह-नोडल पदाधिकारी (डी०बी०टी०), शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है। |
आवेदन का माध्यम: केवल मेधासॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य ऑफलाइन या निजी पोर्टल के माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होंगे। निजता एवं सुरक्षा: सूचनाओं की शुद्धता हेतु छात्र यथासंभव अपने निजी मोबाइल, लैपटॉप अथवा घरेलू कंप्यूटर का ही उपयोग करें।सोशल डिस्टेंसिंग: यदि आवेदन हेतु सार्वजनिक केंद्रों (यथा साइबर कैफे) का उपयोग किया जा रहा है, तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।पंजीकरण मिलान: सुनिश्चित करें कि पोर्टल पर दर्ज पंजीकरण संख्या वार्षिक परीक्षा 2026 के अभिलेखों से पूर्णतः मेल खाती हो।विस्तृत सूचना हेतु विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.state.bihar.gov.in/prdbihar का अवलोकन किया जा सकता है। |
||
| महत्वपूर्ण लिंक | |||
| आवेदन करने के लिए | क्लिक करे। | ||
| आवेदन की इस्तिथि देखने के लिए | क्लिक करे। | ||
| अधिकारी सूचना देखने के लिए | क्लिक करे। | ||
| अधिकारी वेबसाइट पर जाने के लिए | क्लिक करे। | ||
| FAQ | |||
| 1. मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे? इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25.05.2026 से निर्धारित की गई है । 2. मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने पर कितनी राशि दी जाती है? सामान्य, पिछड़ा वर्ग, और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण करने पर ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। 3. क्या अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों को भी लाभ मिलेगा? हाँ, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना के तहत मैट्रिक में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को ₹8,000/- की राशि दी जाती है। 4. बैंक खाते के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश क्या है? सबसे अनिवार्य शर्त यह है कि छात्र का बैंक खाता आधार से सीडेड (Aadhaar Seeded) होना चाहिए। साथ ही, खाता छात्र के अपने नाम पर होना चाहिए और बैंक की शाखा बिहार राज्य में ही स्थित होनी चाहिए। 5. मेधासॉफ्ट पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए किन दस्तावेजों या जानकारी की आवश्यकता होगी? पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए छात्र को अपनी परीक्षा का पंजीकरण संख्या (Registration Number) और उसके साथ जन्मतिथि या मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्राप्त कुल प्राप्तांक (Total Marks) की आवश्यकता होगी |
|||
| हमसे जुड़े। | ||
|---|---|---|
| YouTube | क्लिक करें। | |
| क्लिक करें। | ||
| क्लिक करें। | ||
| क्लिक करें। | ||
| Telegram | क्लिक करें। | |

