Type Here to Get Search Results !

JSSC Assistant Teacher Recruitment 2026: 7,304 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

helpsarkariexam24 0

Jharkhand Staff Selection Commission JSSC Assistant Teacher Recruitment 2026 Official Notification Banner


झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026
JSSC Assistant Teacher Recruitment 2026: 7,304 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
WWW.SARKARIEXAM24.COM


संक्षिप्त विवरण: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 'झारखण्ड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 (JTAACCE-2026)' के लिए 7304 पदों (6106 नियमित + 1198 बैकलॉग) पर भर्ती निकाली है। इसमें कक्षा 1 से 5 (लेवल-4: ₹25,500 - ₹81,100) और कक्षा 6 से 8 (लेवल-5: ₹29,200 - ₹92,300) के पद शामिल हैं। न्यूनतम 2 वर्ष लगातार कार्यरत पारा शिक्षक, जिनके पास 12वीं/स्नातक के साथ आवश्यक प्रशिक्षण और JTET/CTET/पड़ोसी राज्य TET उत्तीर्ण प्रमाण पत्र है, वे 29 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) सहायक आचार्य Recruitment 2026: Short Details of Notification

How to Apply Online for JSSC Recruitment 2026

www.sarkariexam24.com
विज्ञापन संख्या (Advt No.) 04/2026 (नियमित) एवं 05/2026 (बैकलॉग)हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) / Food & Drugs Administration Department, Haryana
विभाग का नाम (Department)विभाग का नाम (Department) झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
पद का नाम एवं वेतन
• इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) — वेतन: लेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100)

• स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) — वेतन: लेवल-5 (₹29,200 से ₹92,300)
कुल पद (Total Seats) 7304 पद (नियमित: 6106 पद + बैकलॉग: 1198 पद)
आवेदन का तरीका ऑनलाइन (Online)
नौकरी / प्रशिक्षण का स्थान झारखण्ड (Jharkhand)
आवेदन शुरू होने की तिथि (Apply Start Date) 29 सितंबर 2026 (संशोधित तिथि)
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) 18 अक्टूबर 2026 (मध्य रात्रि तक)
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

अधिसूचना जारी होने की तिथि: जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन (रजिस्ट्रेशन) शुरू होने की तिथि: 29.09.2026 (आवश्यक सूचना संख्या 02 के अनुसार संशोधित)

रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि: 18.10.2026 (मध्य रात्रि तक)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस संबंध में अलग से सूचना प्रकाशित की जायेगी

फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 22.10.2026 (मध्य रात्रि तक)

आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन (करेक्शन) की तिथि: 23.10.2026 से 24.10.2026 (मध्य रात्रि तक)

परीक्षा तिथि (Exam Date): आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख नहीं है
आवेदन शुल्क (Application Fee)

अनारक्षित (UR) / EWS / EBC-I / BC-II: ₹100/-   

झारखण्ड राज्य के SC / ST अभ्यर्थी: ₹50/-   

झारखण्ड राज्य के 40% या अधिक दिव्यांग (PwD)

अभ्यर्थी: परीक्षा शुल्क में पूर्ण छूट   

दोनों विज्ञापनों (04/2026 व 05/2026) के लिए आवेदन: दोनों के लिए अर्हता प्राप्त अभ्यर्थी एक ही आवेदन करेंगे और केवल एक ही परीक्षा शुल्क देय होगा।   

भुगतान का माध्यम (Payment Mode): ऑनलाइन (Net Banking, Debit Card, Credit Card, UPI आदि के माध्यम से आयोग के पेमेंट गेटवे द्वारा)।
पद एवं श्रेणी अनुसार विवरण (Post-Wise & Category-Wise Vacancy Details)
विज्ञापन संख्या 04/2026 (नियमित भर्ती - Regular Vacancy)
श्रेणी (Category) पदों की संख्या (Total Seats)
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 898/640/186/0/0/185
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) - भाषा ज्ञान - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 845/506/233/89/22/173
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) - सामाजिक विज्ञान - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 311/232/08/56/0/54
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) - विज्ञान एवं गणित - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 736/422/259/58/40/149
कुल पद (Total Seats) 6106
विज्ञापन संख्या 05/2026 (बैकलॉग भर्ती - Backlog Vacancy)विज्ञापन संख्या 05/2026 (बैकलॉग भर्ती - Backlog Vacancy)
श्रेणी (Category) पदों की संख्या (Total Seats)
इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 0/509/338/0/0/0
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) - भाषा ज्ञान - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 0/0/09/0/10/0
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) - सामाजिक विज्ञान - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 0/142/106/0/0/0
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8) - विज्ञान एवं गणित - UR/ST/SC/EBC-1/BC-2/EWS 0/56/24/2/2/0
कुल पद (Total Seats)

1198

(नोट: अनुसूचित जनजाति के लिए विज्ञापित रिक्तियों में से 2% रिक्तियां आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए क्षैतिज आरक्षण के तहत देय हैं। इसके अतिरिक्त महिला, दिव्यांगजन एवं खेलकूद कोटा के तहत क्षैतिज आरक्षण लागू है।)
पात्रता (Eligibility Criteria)

अनिवार्य अनुभव (पारा शिक्षक):

यह भर्ती केवल झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद्, राँची के अंतर्गत कार्यरत सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के लिए आरक्षित है, जिनकी सेवा विज्ञापन प्रकाशन की तिथि को न्यूनतम एवं लगातार 2 वर्ष की पूरी हो चुकी हो तथा वे वर्तमान में कार्यरत हों।

कक्षा 1 से 5 (इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य):

मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 / उच्चतर माध्यमिक उत्तीर्ण एवं प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed.), अथवा 45% अंकों के साथ 10+2 एवं प्रारंभिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (NCTE विनियम 2002 के अनुसार), अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 एवं 4 वर्षीय बी.एल.एड. (B.El.Ed.), अथवा 50% अंकों के साथ 10+2 एवं शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में 2 वर्षीय डिप्लोमा, अथवा स्नातक तथा 2 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा डिप्लोमा।

TET अनिवार्यता: झारखण्ड सरकार द्वारा कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (JETET) उत्तीर्ण।

(झारखण्ड के स्थानीय निवासी जो CTET अथवा पड़ोसी राज्य TET उत्तीर्ण हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते नियुक्ति के 3 वर्ष के अंदर प्रथम अवसर में JETET उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा)।

कक्षा 6 से 8 (स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य):

संबंधित विषय में न्यूनतम 3 वर्षीय स्नातक (गणित एवं विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / अधिसूचित भाषा) के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed.), अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर एवं बी.एड. (B.Ed.), अथवा 45% अंकों के साथ स्नातक एवं बी.एड. (NCTE नियमों के तहत), अथवा 50% अंकों के साथ 10+2 एवं 4 वर्षीय B.El.Ed. / B.A.Ed. / B.Sc.Ed., अथवा 50% अंकों के साथ स्नातक एवं बी.एड. (विशेष शिक्षा), अथवा 55% अंकों के साथ PG एवं 3 वर्षीय एकीकृत B.Ed.-M.Ed.।

TET अनिवार्यता: झारखण्ड सरकार द्वारा कक्षा 6 से 8 के लिए संबंधित विषय में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (JETET) उत्तीर्ण।

(CTET / पड़ोसी राज्य TET धारक स्थानीय निवासियों को भी 3 वर्ष के भीतर JETET पास करने की शर्त पर मौका दिया गया है)।

(SC/ST/EBC-I/BC-II एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम शैक्षणिक अर्हतांक में 5% और PVTG वर्ग को 7% की छूट अनुमान्य है)।
आयु सीमा (Age Limit)
आयु गणना की निर्णायक तिथि: 01.08.2026

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा:अनारक्षित (UR) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 35 वर्ष

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC-I) एवं पिछड़ा वर्ग (BC-II) पुरुष: 37 वर्ष

महिला (UR / EWS / EBC-I / BC-II): 38 वर्ष

अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) (पुरुष व महिला): 40 वर्ष

आयु सीमा में विशेष छूट:

पारा शिक्षक छूट: कार्यरत सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) को संविदा कर्मी के रूप में कार्य करने की कुल अवधि के बराबर अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी (अधिकतम उम्र 58 वर्ष तक मान्य)।

दिव्यांगजन: सभी कोटि के निःशक्त अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट।

भूतपूर्व सैनिक: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
शारीरिक परीक्षण (PST / PET)

इस भर्ती के पदों के लिए कोई शारीरिक मानक या दक्षता परीक्षण (PST/PET) लागू नहीं है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT / OMR): एक चरणीय मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा (गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन यानी Negative Marking नहीं होगी)।

नॉर्मलाइजेशन (Normalisation): परीक्षा विभिन्न समूहों/पालियों में आयोजित होने की स्थिति में अंकों का सामान्यीकरण।

दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): मुख्य परीक्षा की मेधा सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच।

चिकित्सीय परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन (Medical Examination & Character Verification)।
Exam Pattern & Syllabus Overview (परीक्षा पैटर्न)

कक्षा 1 से 5 (इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य)

कुल 3 पत्र (3 पालियों में), स्तर: +2 / इंटर स्तरीय।

पत्र-1 (मातृभाषा): 100 प्रश्न | 100 अंक | समय: 2 घंटा (केवल अर्हक/Qualifying प्रकृति, न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य, मेधा सूची में नहीं जुड़ेगा)।

पत्र-2 (अधिसूचित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा): 100 प्रश्न | 100 अंक | समय: 2 घंटा।

पत्र-3 (सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी): 200 प्रश्न | 200 अंक | समय: 3 घंटा (सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी: 50 अंक, सामाजिक विज्ञान: 75 अंक, विज्ञान एवं गणित: 75 अंक)

मेधा सूची हेतु कुल अंक: 300 अंक (पत्र-2 + पत्र-3)।

2. कक्षा 6 से 8 (स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य)

कुल 4 पत्र (4 पालियों में), स्तर: स्नातक स्तरीय।

पत्र-1 (मातृभाषा): 100 प्रश्न | 100 अंक | समय: 2 घंटा (केवल Qualifying, न्यूनतम 30% अंक अनिवार्य)।

पत्र-2 (अधिसूचित भाषा): 100 प्रश्न | 100 अंक | समय: 2 घंटा।

पत्र-3 (सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी): 100 प्रश्न | 100 अंक | समय: 2 घंटा।

पत्र-4 (वैकल्पिक विषय - विषय शिक्षक के अनुसार): 180 प्रश्न | 180 अंक | समय: 3 घंटा (पत्र-4 में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, तभी मेधा सूची में गणना होगी)

मेधा सूची हेतु कुल अंक: 380 अंक (पत्र-2 + पत्र-3 + पत्र-4)।
ज़रूरी दस्तावेज़ एवं अपलोड निर्देश (Document Specifications)

रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (Scanned प्रति)   

अभ्यर्थी का पूर्ण हस्ताक्षर (Scanned प्रति)   

मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र (नाम और जन्मतिथि मिलान के लिए)   

इंटरमीडिएट (+2) एवं स्नातक के अंक पत्र व मूल प्रमाण पत्र   

प्रशैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (D.El.Ed. / B.Ed. / B.El.Ed. आदि)   

शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण पत्र (JETET / CTET / पड़ोसी राज्य TET)   

पारा शिक्षक अनुभव एवं स्वच्छता प्रमाण पत्र (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कक्षा 1-5 के लिए / क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कक्षा 6-8 के लिए)   

झारखण्ड का वैध स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण का दावा करने पर)   

ईडब्ल्यूएस (EWS) / दिव्यांगता (PwD) / खेलकूद कोटा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)   

(नोट: फोटो व हस्ताक्षर की फाइल साइज और डाइमेंशन का विस्तृत निर्देश ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर अपलोड के समय उपलब्ध रहेगा)   
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Step-by-Step Guide)

सबसे पहले झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए "Online Application for JTAACCE-2026 (Para Teacher)" लिंक पर क्लिक करें।

अपना प्राथमिक विवरण (नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल) दर्ज करके नया पंजीकरण (Registration) पूरा करें।

पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें तथा अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, अनुभव एवं पते की पूरी जानकारी भरें।

निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

शुल्क भुगतान के बाद पुनः लॉगिन कर अपनी नवीनतम स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा फाइनल सबमिट कर भरे हुए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Direct Links)
JSSC JTAACCE 2026 Online Form Link Click here
JSSC JTAACCE 2026 Notification PDF (Regular) Click here
JSSC JTAACCE 2026 Notification PDF (Backlog) Click here
JSSC JTAACCE 2026 Apply Date Notice Click here
JSSC Official Website Click here
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) सहायक आचार्य भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आयोग द्वारा 29.09.2026 को जारी आवश्यक सूचना-02 के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2026 (मध्य रात्रि तक) निर्धारित की गई है, तथा फोटो व हस्ताक्षर 22 अक्टूबर 2026 तक अपलोड किए जा सकते हैं।

Q2: इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान (Salary) क्या निर्धारित है?

उत्तर: कक्षा 1 से 5 के लिए 12वीं + D.El.Ed./B.El.Ed. + TET उत्तीर्ण होना आवश्यक है और इसका वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100) है। कक्षा 6 से 8 के लिए संबंधित विषय में स्नातक + B.Ed./D.El.Ed. + TET उत्तीर्ण होना चाहिए और इसका वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-5 (₹29,200 से ₹92,300) है। साथ ही पारा शिक्षक के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा अनिवार्य है।

Q3: क्या इस भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग या महिलाओं को फीस में छूट दी गई है?

उत्तर: हाँ, झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क केवल ₹50/- है, जबकि 40% या उससे अधिक निःशक्तता वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में पूर्ण छूट प्राप्त है।


महत्वपूर्ण सूचना / Disclaimer:

इस पेज पर दी गई जानकारी केवल उम्मीदवारों की त्वरित सहायता और मार्गदर्शन के लिए है। हमने सभी विवरणों को आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार पूरी तरह सटीक रखने का प्रयास किया है, फिर भी ऑनलाइन फॉर्म भरने या फीस जमा करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification PDF) को ध्यानपूर्वक ज़रूर पढ़ें। किसी भी तरह की जानकारी में अंतर होने पर विभाग का आधिकारिक विज्ञापन ही अंतिम माना जाएगा।


झारखण्ड राज्य और केंद्र सरकार की सभी नई भर्तियों, एडमिट कार्ड, सिलेबस और परीक्षा परिणामों के सबसे तेज़ और सटीक अपडेट्स पाने के लिए इस पेज को अपने ब्राउज़र में Bookmark (Ctrl + D) ज़रूर कर लें!

हमसे जुड़े। 
YouTube
WhatsApp
Instagram
Facebook
Telegram

Post a Comment

0 Comments