Type Here to Get Search Results !

UPSSSC जूनियर इंजीनियर (कृषि) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

helpsarkariexam24 0

 

UPSSSC Junior Engineer (Agriculture) Recruitment 2026 official notification released; apply online for 134 posts.

संछिप्त जानकारी - UPSSSC अवर अभियंता (कृषि) भर्ती 2026 की 134 पदों पर अधिसूचना जारी। पात्रता, PET 2025 स्कोर और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अवर अभियंता (कृषि) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। कृषि अभियंत्रण में योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि निदेशालय में सरकारी नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है। पात्र अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC अवर अभियंता (कृषि) भर्ती 2026 आधिकारिक अधिसूचना जारी
www.sarkariexam24.com
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) आवेदन शुल्क (Application Fee)
० आबेदन प्रारम्भ की तिथि : 14-08-2026
० आबेदन की अंतिम तिथि : 07-10-2026

० आवेदन मोड : online

० प्रवेश पत्र तिथि : notify soon

० परीक्षा तिथि : notify soon
All candidate : 25 /-

० भुगतान का प्रकार (Payment Mode): क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) अथवा एसबीआई (SBI) ई-चालान।

० (नोट: मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों द्वारा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अलग से किया जाएगा)

आयु सिमा (Age Limit) कुल पदों की संख्या (Total number of posts)
० न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

० अधिकतम आयु: 40 वर्ष

० आयु में छूट: अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और उत्तर प्रदेश की अन्य आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार उच्चतर आयु सीमा में छूट दी जाएगी
134
पोस्ट का नाम (Post Name) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
० अवर अभियंता (कृषि) / Junior Engineer (Agriculture) ० अभ्यर्थी के पास UPSSSC प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है (शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे)

० हाईस्कूल: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

० प्राविधिक योग्यता: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से कृषि अभियंत्रण (Agriculture Engineering) में त्रिवर्षीय डिप्लोमा अथवा सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त AICTE द्वारा अनुमोदित कोई अर्हता।
शारीरिक परीक्षण विवरण (Physical Test Details - PST / PET)
Not Mentioned in Official Notification
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
० शॉर्टलिस्टिंग (Shortlisting): प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्टिंग।
० लिखित परीक्षा (Written Examination): 100 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न, 100 अंक, 2 घंटे की समयावधि, 1/4 (25%) नकारात्मक अंकन (Negative Marking)
० अभिलेखों की संवीक्षा / परीक्षण (Document Verification)
आवेदन की प्रक्रिया (How to Apply)
० वेबसाइट पर जाएं: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
० लॉगिन / प्रमाणीकरण: होमपेज पर "Live Advertisement" खंड में जाकर PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल पर आए ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन करें।
० विवरण जांचें: लॉगिन के उपरांत व्यक्तिगत विवरण, फोटो और हस्ताक्षर स्क्रीन पर स्वतः प्रदर्शित होंगे।
० शैक्षणिक विवरण भरें: पद हेतु अनिवार्य अर्हता (हाईस्कूल एवं कृषि अभियंत्रण डिप्लोमा) का सही-सही विवरण दर्ज करें।
० घोषणा एवं सबमिट: घोषणा (Declaration) के सभी बिंदुओं को चुनकर कैप्चा/वेरिफिकेशन कोड भरें और "Save & Submit" पर क्लिक करें।
० शुल्क भुगतान: ऑनलाइन माध्यम (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई) या एसबीआई ई-चालान द्वारा ₹25 आवेदन प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करें।
० प्रिंटआउट प्राप्त करें: शुल्क समायोजन के उपरांत आवेदन पत्र का अंतिम प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ हेतु सुरक्षित रख लें।
महत्पूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन लिंक (Apply Online) available soon
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification) click here
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) click here
Whatsapp क्लिक करे।
YouTube क्लिक करे।
FAQ
प्रश्न 1. UPSSSC अवर अभियंता (कृषि) भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2026 है।
प्रश्न 2. क्या इस भर्ती के लिए PET-2025 अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, UPSSSC PET-2025 में वैध धनात्मक (गैर-शून्य) स्कोर प्राप्त अभ्यर्थी ही इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
प्रश्न 3. UPSSSC अवर अभियंता (कृषि) पद हेतु आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सभी श्रेणियों (अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹25 निर्धारित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments