Type Here to Get Search Results !

Bihar STET 2026 Apply Online (Paper 1 & Paper 2): Eligibility, Exam Date, Fees & Notification PDF

helpsarkariexam24 0

Bihar STET 2026 Notification, Online Form Apply, Eligibility Criteria, Application Fee and Exam Details


 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा STET 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करें।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 के आयोजन हेतु आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञप्ति संख्या पी.आर. 183/2026) जारी कर दी है। यह परीक्षा बिहार राज्य के माध्यमिक (पेपर-1) और उच्च माध्यमिक (पेपर-2) विद्यालयों में शिक्षण पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।



Bihar STET 2026 Apply Online
www.sarkariexam24.com
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) आवेदन शुल्क (Application Fee)
० ऑनलाइन आवेदन शुरू : 17-08-2026

० आवेदन की अंतिम तिथि : 31-08-206

आवेदन मोड : oline

० प्रवेश पत्र तिथि : notify soon

० परीक्षा तिथि : notify soon
० पेपर-1 अथवा पेपर-2 (एक पेपर के लिए):

० सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग: ₹960/-

० अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PwD): ₹760/-

० पेपर-1 एवं पेपर-2 (दोनों पेपरों के लिए):

० सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग: ₹1,440/-

० अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PwD): ₹1,140/-

० महिला उम्मीदवार: महिला उम्मीदवारों का शुल्क उनकी संबंधित श्रेणी (Category) के अनुसार देय होगा (बिहार के बाहर की महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य पुरुष के समान ₹960/₹1,440 लागू)।

० भुगतान का माध्यम (Payment Mode): ऑनलाइन (Online Payment Gateway के माध्यम से)।
Post name (पोस्ट का नाम) कुल पदों की संख्या (Total number of posts)
० माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 (पेपर-1 एवं पेपर-2) NIL
Age limit (आयु सीमा) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
० आयु सीमा (गणना की तिथि: 01.08.2026):

० न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

० अधिकतम आयु सीमा

० अनारक्षित (पुरुष): 37 वर्ष

० अनारक्षित (महिला): 40 वर्ष

० पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष

० अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): 42 वर्ष

० आयु में छूट: दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट; भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार अधिकतम आयु में सेवा अवधि + 3 वर्ष (अधिकतम 57 वर्ष तक) की छूट देय होगी। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को अलग से उम्र सीमा में कोई अतिरिक्त छूट देय नहीं होगी।
० पेपर-1 (माध्यमिक): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर तथा बी.एड. (अथवा 45% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर एवं बी.एड. नियमानुसार) या 4 वर्षीय एकीकृत बी.ए.एड./बी.एससी.एड.। (शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य व विशेष विद्यालय अध्यापक हेतु अधिसूचना के परिशिष्ट-1 में दिए गए विशिष्ट प्रावधान मान्य होंगे)।

० पेपर-2 (उच्च माध्यमिक): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर एवं बी.एड. (अथवा 45% अंकों सहित स्नातकोत्तर एवं बी.एड. नियमानुसार) या न्यूनतम 55% अंकों सहित स्नातकोत्तर तथा 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड.-एम.एड.। (कम्प्यूटर साइंस, कृषि, संगीत आदि विषयों हेतु परिशिष्ट-2 के अनुसार विशिष्ट योग्यता लागू होगी; कम्प्यूटर साइंस के लिए बी.एड. अनिवार्य नहीं है)।
० न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता में छूट: बिहार के मूल निवासी SC, ST, EBC, BC एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम निर्धारित अंकों में 5% की छूट देय होगी।
शारीरिक परीक्षण विवरण (Physical Test Details - PST / PET)
० इस पद के लिए कोई शारीरिक परीक्षण (PST/PET) लागू नहीं है।
आवश्यक दस्तावेज और अपलोड विवरण (Required Documents & Upload Specifications)
० फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर निर्देश:

० रंगीन फोटोग्राफ का आकार: 20 kb से 100 kb तक, आयाम: 3.5 cm × 4.5 cm।

० फोटोग्राफ का बैकग्राउंड: सफेद अथवा हल्के रंग का होना चाहिए।

० फोटो खिंचवाने के समय टोपी, काला चश्मा आदि वर्जित है।

० हस्ताक्षर: स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (कैपिटल लेटर्स का प्रयोग वर्जित)।

० अपलोड किए जाने वाले स्वअभिप्रमाणित (Self-Attested) प्रमाण पत्र:

० मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र (जन्म तिथि के साक्ष्य हेतु)।

० इंटरमीडिएट (12वीं) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।

० स्नातक (Graduation) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र।

० स्नातकोत्तर (Post Graduation) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र (यदि लागू हो)।

० बी.एड. / बी.एल.एड. / डी.एल.एड. अथवा समकक्ष प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र।

० सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र।

० जाति प्रमाण पत्र / क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र (SC/ST/EBC/BC हेतु)।

० दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

० भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
० कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Computer Based Test - CBT) (कुल 150 अंक, 150 मिनट की अवधि)

० नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया (समान अंक निर्धारण हेतु)

० न्यूनतम उत्तीर्णांक के आधार पर पात्रता प्रमाण पत्र का निर्गमन

० दस्तावेज सत्यापन (Document Verification - ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड किए गए अभिलेखों के आधार पर)
आवेदन की प्रक्रिया (How to Apply)
० आधिकारिक वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।

० "Registration" लिंक पर क्लिक करें, मांगी गई प्राथमिक सूचनाएं भरें और "Generate OTP" के माध्यम से पंजीकरण पूरा करें।

० प्राप्त User ID और Password के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करें

० आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, संपर्क एवं शैक्षणिक विवरण को सही-सही भरें।

० निर्धारित प्रारूप में अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं सभी आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।

० "Preview" बटन पर क्लिक करके भरे गए सभी विवरणों की जांच करें और "Save" करें।

० "Select Payment Gateway" पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
महत्पूर्ण लिंक (Important Links)
आवेदन लिंक (apply online) apply online
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification) download official notification
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) click here
Whatsapp क्लिक करे।
YouTube क्लिक करे।
FAQ
Q1: बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: बिहार STET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31.08.2026 है।

Q2: इस परीक्षा के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

उत्तर: 01.08.2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग व सामान्य महिला के लिए 40 वर्ष, तथा SC/ST के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

Q3: क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है?

उत्तर: नहीं, इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है।

सरकारी नौकरी की नवीनतम अपडेट्स, रिजल्ट और एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए हमारे पेज को बुकमार्क करें और नियमित रूप से विज़िट करते रहें

Post a Comment

0 Comments