Type Here to Get Search Results !

Bank of Baroda Local Bank Officer Form 2026: बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) 2482 पदों का नोटिफिकेशन जारी, पात्रता व वेतन देखें

helpsarkariexam24 0

Bank of Baroda (BOB) Local Bank Officer Recruitment 2026 Official Notification Banner

 विज्ञापन संख्या (Advt No.): BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 (तथा Addendum दिनांक 07.09.2026)

बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda - BOB) Local Bank Officer भर्ती 2026 संक्षिप्त विवरण:

बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) ने नियमित आधार पर Local Bank Officer (JMG/S-I) के कुल 2,482 पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 का बेसिक पे स्केल मिलेगा। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में 1 वर्ष का ऑफिसर अनुभव रखने वाले पात्र उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 से 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



How to Apply Online Bank of Baroda (BOB) Recruitment 2026

Bank of Baroda Short Details of Notification

(Advt No.) - BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16

www.sarkariexam24.com

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates) आवेदन शुल्क (Application Fee)

० ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 18.08.2026

० आवेदन एवं शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (Extended): 17.09.2026 (रात 11:59 बजे तक)

० ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि: अक्टूबर 2026 का प्रथम सप्ताह (Tentative)

० आवेदन सुधार (Correction Window): आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख नहीं है


० सामान्य वर्ग (General), OBC एवं EWS: ₹850/- (GST सहित) + पेमेंट गेटवे चार्ज

० SC, ST, PwBD, ESM/DESM एवं सभी महिला उम्मीदवार: ₹175/- (GST सहित) + पेमेंट गेटवे चार्ज

० भुगतान का माध्यम (Payment Mode): केवल ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI)

Post name (पोस्ट का नाम) कुल पदों की संख्या (Total number of posts)

० Local Bank Officer (JMG/S-I)

० वेतनमान: ₹48,480 - ₹85,920 प्रति माह (बेसिक पे स्केल) + अन्य स्वीकार्य बैंक भत्ते


2,482 पद

(दिव्यांग श्रेणी के कुल पद: LD: 42, HI: 37, VI: 26, d&e: 25 जो कुल पदों में शामिल हैं)

Age limit (आयु सीमा) शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

० न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

० अधिकतम आयु: 30 वर्ष (सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए)

० आयु सीमा में छूट:

० SC / ST: 5 वर्ष OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष

० PwBD: General/EWS: 10 वर्ष

० OBC: 13 वर्ष, SC/ST: 15 वर्ष

० Ex-Servicemen: नियमानुसार 5 से 10 वर्ष तक की छूट


० अनिवार्य योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री।

० अनिवार्य अनुभव: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सेकंड शेड्यूल में सूचीबद्ध किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में ऑफिसर (Officer) के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

० भाषा ज्ञान (LPT): उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, उस राज्य की स्थानीय भाषा को बोलने, लिखने, पढ़ने और समझने में निपुण होना चाहिए।

श्रेणी अनुसार पद विवरण (Category-Wise Vacancy Details)
सामान्य (UR) 981
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) 600
अनुसूचित जाति (SC) 358
अनुसूचित जनजाति (ST) 240
ईडब्ल्यूएस (EWS) 303
कुल पद (Total)
2482
शारीरिक परीक्षण विवरण (Physical Test Details - PST / PET)

० इस पद के लिए कोई शारीरिक परीक्षण (PST/PET) लागू नहीं है।

आवश्यक दस्तावेज और अपलोड विवरण (Required Documents & Upload Specifications)

० फोटोग्राफ: 20 KB से 50 KB (.jpg/.jpeg, आकार 200 x 230 पिक्सल) और साथ ही वेबकैम/मोबाइल द्वारा लाइव फोटो कैप्चर।

० हस्ताक्षर (Signature): 10 KB से 20 KB (.jpg/.jpeg, आकार 140 x 60 पिक्सल, केवल काली स्याही, कैपिटल लेटर्स मान्य नहीं)।

० बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Left Thumb Impression): 20 KB से 50 KB (.jpg/.jpeg, आकार 240 x 240 पिक्सल)।

० हस्तलिखित घोषणा (Hand-written Declaration): 50 KB से 100 KB (.jpg/.jpeg, केवल अंग्रेजी में, कैपिटल लेटर्स में नहीं)।

० अन्य प्रमाण पत्र (Resume, 10th DOB Proof, डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र): केवल PDF फॉर्मेट, प्रत्येक फाइल अधिकतम 500 KB (A4 साइज)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

० ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Test): 120 प्रश्न, 120 अंक, 120 मिनट की अवधि (गलत उत्तर पर 0.25 नेगेटिव मार्किंग; अंग्रेजी सेक्शन केवल क्वालिफाइंग है)।

० स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Language Proficiency Test - LPT): ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों के लिए अनिवार्य (यदि 10वीं/12वीं में वह भाषा पढ़ी है तो छूट मिलेगी)।

० ग्रुप डिस्कशन (GD) / पर्सनल इंटरव्यू (PI) / साइकोमेट्रिक टेस्ट: भाषा परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू।

० दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification - DV): सभी मूल प्रमाणपत्रों की जांच।

० प्री-ज्वाइनिंग मेडिकल परीक्षण (Medical Examination): फिटनेस जांच के बाद अंतिम नियुक्ति।

आवेदन की प्रक्रिया (How to Apply)

० बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.bank.in पर जाएं।

० होमपेज पर ऊपर दिए गए "Careers" विकल्प पर क्लिक करके "Current Opportunities" में जाएं।

० "Recruitment of Local Bank Officers" लिंक पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

० अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं कार्य अनुभव की सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।

० निर्धारित साइज और फॉर्मेट में फोटो, लाइव फोटो, सिग्नेचर, बाएं अंगूठे का निशान, डिक्लेरेशन एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

० अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से करें।

० फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र व शुल्क रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित निकाल लें।

महत्पूर्ण लिंक (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन (Apply online) Apply online
आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें (Download Notification) download official notification
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) click here
हमसे जुड़े।
Whatsapp क्लिक करे।
YouTube क्लिक करे।
Instagram क्लिक करे।
FaceBook क्लिक करे।
Teligram क्लिक करे।
FAQ

Q1. बैंक ऑफ़ बड़ौदा LBO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: बैंक द्वारा जारी शुद्धिपत्र (Addendum) के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 17 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) कर दिया गया है।

Q2. इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अनुभव क्या मांगा गया है?

उत्तर: उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में अधिकारी (Officer) के पद पर कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य है।

Q3. Local Bank Officer (JMG/S-I) का वेतनमान (Salary) कितना है?

उत्तर: इसका आधिकारिक बेसिक पे स्केल ₹48,480 से लेकर ₹85,920 प्रति माह है। इसके अलावा बैंकिंग नियमों के अनुसार डीए (DA), एचआरए (HRA) व अन्य भत्ते प्रदान किए जाते हैं।


इस पेज पर दी गई जानकारी केवल उम्मीदवारों की सहायता और जानकारी के लिए है। हमने सभी विवरण आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार सही रखने का पूरा प्रयास किया है, फिर भी फॉर्म भरने या फीस जमा करने से पहले विभाग की आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification PDF) को ध्यान से ज़रूर पढ़ें। किसी भी तरह की जानकारी में अंतर होने पर विभाग का आधिकारिक विज्ञापन ही अंतिम माना जाएगा।

सभी सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथियों के सबसे तेज़ और सटीक अपडेट पाने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क कर लें और अपने साथियों के साथ ज़रूर शेयर कर!

Post a Comment

0 Comments